सक्सेस को आसान बनाते संदीप माहेश्वरी के 35 सर्वश्रेष्ठ विचार

1


सक्सेस को आसान बनाते संदीप माहेश्वरी के 35 सर्वश्रेष्ठ विचार

संदीप माहेश्वरी … यानी एक दब्बू सा लड़का जो हर बात में घबरा जाता
था | पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से जिसे अपनी पढाई बीच में छोडनी पड़ी … जिसने अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए  एक के बाद एक कई सारे काम शुरू किये और उन सब में लगातार असफल होता रहा | लेकिन
उसने हार नहीं मानी | अपनी हर असफलता से निराश हो कर बैठने की जगह उसने उनसे सीखने
की कोशिश की और अपने अन्दर से आती हुई एक बुलंद आवाज़ “ आसान है” का दामन थामे आगे
बढ़ता रहा | फिर एक दिन वो आया जब उसने सफलता के आकाश को छुआ … और सब कुछ आसान
होता गया | लेकिन वो यहीं नहीं थमा .. उसने दूसरों की जिंदगी आसान बनाने का बीड़ा
उठाया | फ्री सेमिनार्स किये | यू ट्यूब पर मोटिवेशनल वीडियो डाले | जो आज भी
लोगों की सफलता की राह सरल बना रहे हैं | अगर आप भी असफलताओं से दुखी हैं और सफलता
के लिए प्रयास करना छोड़ना चाहते  
हैं तो
आपके लिए संदीप महेश्वरी के ये विचार बहुत काम आयेगे | निश्चित रूप से आप निराशा
से निकल कर सफलता हासिल करेंगे | 



सक्सेस को आसान बनाने वाले  संदीप माहेश्वरी के विचार 


1.आप की जिंदगी उस दिन से बदलना शुरू हो जायेगी जिस दिन आप के अन्दर से
आवाज़ आने लगेगी की “सब कुछ आसान है |”



2.आपके पास जिन्दगी जीने के बस दो ही विकल्प हैं ….
 क )मुझे जिंदगी जीनी है |
ब ) मुझे जिंदगी काटनी है |


3.कोई भी सफलता अनुभव से आती है और अनुभव असफलता से आता है |


4.अगर मैं आज सफल हूँ तो अपनी असफलताओं की वजह से |


5.गिर गए तो क्या हुआ | गिरता भी वही है जो चलता है | आपको बस इतना
करना है की फिर से उठ कर चलना है |


6.यदि आप उस व्यक्ति को खोज रहे हैं जो आप की जिंदगी बदल सकता है तो
आईने में खुद को देख लें |

7.जिंदगी की दौड़ में न हमें भागना है न रुकना है बस चलते जाना है |


8.आप जैसा सोंचेंगे वैसे ही बनेंगे | इसलिए अपनी सोंच हमेशा बड़ी रखिये |

9.आपकी desire ही आपकी success को तय करता है | desire जितनी बड़ी होगी
success उतनी ही बड़ी होगी |


10.आज तक जितने भी अविष्कार हुए हैं सब desire की वजह से हुए हैं | अगर
आप को कोई काम आज असंभव लग रहा है पर उसे करने की desire आप में जग गयी तो वो
डिजायर आप से वो काम करवा लेगी |

अपनी life की छोटी से छोटी व् बड़ी से बड़ी problems के अन्दर जाकर दो शब्द चिपका दो …”आसान है”| जिस दिन आपके अन्दर से “आसान है ” आवाज़ आने लगेगी उस दिन सच में सब कुछ आसान हो जाएगा| यही मेरी लाइफ का सबसे बड़ा सीक्रेट है …”आसान है ” | इसे कम मत आंको , इसने मेरी जिन्दगी बदली है और ये आप की जिंदगी भी बदल सकता है |  






11.जिन्दगी में पैसे की उतनी ही जरूरत है जितनी गाडी में पेट्रोल की , न
उससे कम न उससे ज्यादा |


12.आपको powerful इसलिए नहीं बनना है की आप किसी  को दबा सकें बल्कि इसलिए बनना है की आप को कोई
दबा न सके |

13.बिना सोंचे काम करना और काम न करके सिर्फ सोंचते रहना 100 %असफलता
देता है |

14.अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहे पर अपने अहंकार को कभी भी न बढ़ने दें
क्योंकि उसके बढ़ते ही आप की सीखने की उम्र घटना शुरू कर देगी |





सक्सेस को आसान बनाते संदीप माहेश्वरी के 35 सर्वश्रेष्ठ विचार
सबसे ज्यादा महतवपूर्ण है जो आप खुद से बोलते हैं | तो कहिये “आसान है ” 



15.जिस चीज में आप का रुझान है वही करो , अगर आप को लगता है की आप रेस
में हार जाओगे तो वो काम शुरू ही क्यों करना |
16.इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अप क्या सुनते है और बोलते हैं | फर्क
इससे पड़ता है कि आप क्या  मानते हैं | क्योंकि आप जो मानते हैं आप एक न एक दिन वही
बन जाते हैं |

17.जितने भी विश्वास जो झूठ के ऊपर टिके थे उनको बनने में सदियाँ लग जाती
हैं पर टूटने में बस एक सेकंड लगता है |

18.जहाँ – जहाँ से सीख सकते हो सबसे सीखो पर फॉलो किसी को मत करो |


19.learningपर फोकस करो earning पर नहीं | क्योंकि लर्निंग हमेशा
प्रेजेंट में होती है और अर्निंग हमेशा फ्यूचर में |

20.सफल होना है तो बोर होने की आदत छोड़ दो …याद रखिये अगर आप ऐसे
स्थानों पर दिमाग टिका सकते हैं जहाँ आप बोर हो रहेहैं तो जहाँ आप को मजा आ रहा है
वहाँ तो आप कमाल कर जायेंगे |



मैं केवल good luck को मानता हूँ | bad luck नाम की कोई चीज दुनिया के लिए नहीं है |दुनिया में कुछ भी बुरा नहीं है | जो होता है अच्छे के लिए होता है | इसका मतलब आज आपके  साथ जो भी बुरा हो रहा है , बुरा लग रहा है वो उतना बुरा नहीं है | आने वाले समय में पता चलता है की वो अच्छे के लिए हुआ है |  



21.जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें बदल ली उसका कल बदल जाएगा | जिसने अपनी
आदतें नही बदली वो कल भी वही कर रहा होगा जो आज कर रहा है |





22.कामयाब होना कोई बड़ों का खेल नहीं है ये बच्चों का खेल है | अगर आप
मान लेंगे की सफल होना बच्चों का खेल है … तो जानते हैं क्या होगा – आप सफल हो
जायेंगे |

23.सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग ~ जो अपनी सोंच नहीं बदल सकता वो कुछ
नहीं बदल सकता |

24.अगर आप महानता हासिल करना चाहते  हैं तो इजाज़त लेना बंद कर दीजिये |

25.एक इच्छा से कुछ नहीं बदलता , निर्णय  से कुछ – कुछ बदलता है लेकिन
निश्चय सब कुछ बदल देता है |


Motivationl quotes of Sandeep maheshshwari


26.success हमेशा अकेले में गले लगाती है जबकि failure हमेशा सबके सामने
तमाचा मारती है |

27.हर रोज अपने आप से ये सवाल करें कि मैं आज क्या नया सीख रहा हूँ | इस
तरह आप रोज कुछ नया सीखने की आदत बना लेंगे |

28.बुरा मत देखो , बुरा मत सुनो व् बुरा मत कहो के स्थान पर आपकी जिंदगी
का मूल वाक्य होना चाहिए अच्छा देखो , अच्छा कहो , अच्छा सुनो |



29.जब कोई व्यक्ति आप से यह कहे कि आप ये नहीं कर सकते तो वो आप से इतना
ही कहना चाहता है कि आप ये नहीं कर सकते |


30.लोग अक्सर कहते है की इस बिजनेस में क्या पड़ा है या इस नौकरी में क्या
रखा है …. तो मैं आपको बताना चाहता हूँ की न किसी बिजनेस में पड़ा है , न किसी
नौकरी में कुछ रखा है … कहीं भी आपको कोई सोने की खान मिलने वाली नहीं है … ये
आपको खुद खोदनी पड़ती है |


अगर मेरे जैसा दब्बू लड़का जो शर्माता था … स्टेज पर आकर बोल सकता है … तो कोई भी आदमी कुछ भी कर सकता है | 


31.एक इवेंट में फ़ैल होने पर आप लाइफ में फेल नहीं हो जाते |

32.लाइफ क्रिकेट का वो खेल है जिसमें लगता बॉल आ रही हैं | पर पीछे विकेट
नहीं है | यानी अगर कई बॉल पर कुछ नहीं कर सके तो भी अगली बल पर छक्का जड़ने का
चांस है …. फिर क्या बैट पकडे रहिये और खेलते रहिये … सफलता पक्की है |

33.भौतिक चीजों पर नहीं अपने काम पर फोकस करिए | भौतिक चीजों पर फोकस
करेंगे तो वो मिलना और भी मुश्किल हो जायेंगी | काम पर फोकस करेंगे तो भौतिक चीजें
अपने आप आप की पहुँच में आती जायेंगी |


34.कोई पहाड़ चढ़ना मुश्किल नहीं है , शिखर पर मिलते हैं |
 35.चाहें तालियाँ गूंजे या फीकी पड  जाए , इसमें  क्या अंतर है ?चाहे सफलता या असफलता मिले … इससे क्या फर्क पड़ता है ? बस अपने काम में लगे रहिये क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता | 

ये मत सोंचो की वो क्या सोंच रहा है … क्योंकि वो भी यही सोंच रहा है | एक समय लोग मुझसे कहते थे कि ये ले १० रुपये और मेरी फोटो खींच दे | …. अगर मैं ये सोंचता कि लोग क्या कहेंगे … तो आज मैं यहाँ नहीं होता..दुनिया का सबसे बड़ा रोग … क्या कहेंगे लोग 

                                         मित्रों , सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार चलते रहते हैं | उन्हें असफलताओं से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो उस काम को कर रहे होते हैं जिससे उन्हें प्यार होता है …. ये जूनून ये प्यार , ये डिजायर ही उनकी जिदगी को आसान बना देता है | संदीप माहेश्वरी को ज्यादा जानने के लिए आप उनकी वेबसाइट या यू ट्यूब वीडियो पर विजिट कर सकते हैं |

टीम ABC

यह भी पढ़ें ……….

आपको आपको  लेख  सक्सेस को आसान बनाते संदीप माहेश्वरी के 35 सर्वश्रेष्ठ विचार  कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    
                                                      
keywords: sandeep maheshwari, success, quotes on success, beautiful quotes

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here