रक्षाबंधन पर 5 वर्ण पिरामिड

10
रक्षाबंधन पर 5 वर्ण पिरामिड
रक्षा बंधन का पावन दिन जिस दिन भाई -बहनों के पुनीत प्रेम की  धारा में पूरा भारत बह रहा होता है तो कवि मन क्यों न बहे | प्रेम और स्नेह की इस सरिता में कुछ वर्ण पिरामिडों के पुष्प हम भी अर्पित कर रहे हैं ….

रक्षाबंधन पर 5 वर्ण पिरामिड 

ये 
पर्व
बहन 
भाई प्रेम 
रक्षाबंधन 
आता सावन में 
रहता हृदय में।
~~~~~~~~~~~
••
है 
बैठी 
प्रसन्न
राखी थाल 
सजाये बहन
आये कब भाई 
बाँधू राखी जो लाई।
~~~~~~~~~~~~~~~
••
ये
धागा 
नहीं है 
स्नेह सूत्र 
विभोर मन 
जुड़ाव मन का 
संबंध जीवन का।
~~~~~~~~~~~~~
••
मैं 
रहूँ 
कहीं भी
योजक ये 
रेशम सूत्र 
बनेगा बहना
कलाई का गहना।
~~~~~~~~~~~~
••
तू 
रहे 
स्वस्थ 
सदा मस्त 
धन समृद्ध 
हर्ष का चंदन 
मने रक्षाबंधन।
~~~~~~~~~~~~
डा० भारती वर्मा बौड़ाई

 रक्षाबंधन की अशेष हार्दिक शुभकामनाएँ।

लेखिका

यह भी पढ़ें …
यह भी पढ़ें …



 आपको    रक्षाबंधन पर 5 वर्ण पिरामिड ” कैसा लगा   | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |




keywords: raksha bandhan, rakhi, bhai -bahan

10 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here