healing Archives - अटूट बंधन https://www.atootbandhann.com/category/healing हिंदी साहित्य की बेहतरीन रचनाएँ एक ही जगह पर Sat, 04 Jan 2020 13:54:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.1.6 सेल्फ हीलिंग की जरूरत https://www.atootbandhann.com/2019/10/self-healing-quotes-in-hindi.html https://www.atootbandhann.com/2019/10/self-healing-quotes-in-hindi.html#respond Fri, 11 Oct 2019 05:10:00 +0000 https://www.atootbandhann.com/2019/10/11/self-healing-quotes-in-hindi/ हम सब ने सुदर्शन जी की कहानी ”हार की जीत’ पढ़ी है | कैसे बाबा भारती  का घोडा डाकू खड़गसिंह अपाहिज होने का नाटक कर के हासिल कर लेता है | इस पर बाबा भारती उससे कहते हैं कि , “तुम ये घोडा ले लो, पर एक प्रार्थना है कि लोगों को इस घटना के […]

The post सेल्फ हीलिंग की जरूरत appeared first on अटूट बंधन.

]]>
सेल्फ हीलिंग

हम सब ने सुदर्शन जी की कहानी ”हार की जीत’ पढ़ी है | कैसे बाबा भारती  का घोडा डाकू खड़गसिंह अपाहिज होने का नाटक कर के हासिल कर लेता है | इस पर बाबा भारती उससे कहते हैं कि , “तुम ये घोडा ले लो, पर एक प्रार्थना है कि लोगों को इस घटना के बारे में मत बताना , नहीं तो लोग दीं दुखियों पर विश्वास नहीं करेंगे |

बाबा भारती की प्रार्थना का डाकू खड़गसिंह पर क्या असर हुआ ये तो कहानी का हिस्सा है | परन्तु जरा अपनी कहानी पर गौर करिए …

हमें कितनी बार धोखा मिलता है }|

कितनी बार लोग हमारा फायदा उठाते हैं |

कितनी बार कोई हमारा हमदर्द बन कर आता है पर जिन्दगी का सबसे भयानक घाव देकर चला जाता है |

                                                               क्या हम इस चोट से उबार पाते हैं | हो सकता है बाहर से उबार पाते हों पर चोट अंदर अवचेतन में धँस जाती है | इसके बाद हमारा पूरा व्यव्हार इसी पर आश्रित हो जाता है |

कोई हमारी मदद करने आता है …हम उसे शक की नज़र से देखते हैं |
किसी के मीठे शब्दों में हमें गंभीर योजना छिपी नज़र आती है |
किसी के स्नेह में स्वार्थ नज़र आता है |

कितने अच्छे रिश्ते हमारे जीवन में आ सकते हैं पर हम उन्हें इस लिए खो देते हैं क्योंकि हम अवचेतन में उस घाव से नहीं निकल पाते हैं जो किसी ने हमारा भरोसा तोड़ कर दिया था |

जिन्दगी बहुत खूबसूरत है | यहाँ अच्छे और बुरे लोग , दोनों तरह के लोग हैं | यकीन मानिए अच्छे ज्यादा हैं …तभी तो दुनिया चल रही है वर्ना बुरे लोगों ने कब का खत्म कर दिया होता | बहुत बार धोखा खाने के बावजूद अभी बहुत से अच्छे लोगों के मिलने की उम्मीद है पर हम अपने घावों को धोते हुए उस उम्मीद को कम करते चलते हैं |

हीलिंग … चाहें वो self healing हो या काउंसेलर की मादा से बहुत जरूरी है | ताकि पूराने घाव रिसना बंद हो सके , ठीक हो सके और फिर जब कोई हमारी जिंदगी में आसा , प्रेम या मदद ले कर आये तो हम उस पर विश्वास कर सकें |

#self_healing

यह भी पढ़ें …


आपको self healing quote सेल्फ हीलिंग की जरूरत     कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें | 
keywords; self healing, work on your self, self healing quote

The post सेल्फ हीलिंग की जरूरत appeared first on अटूट बंधन.

]]>
https://www.atootbandhann.com/2019/10/self-healing-quotes-in-hindi.html/feed 0