christmas Archives - अटूट बंधन https://www.atootbandhann.com/category/christmas हिंदी साहित्य की बेहतरीन रचनाएँ एक ही जगह पर Fri, 25 Dec 2020 06:05:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.1.6 सैंटा तक ये  सन्देशा https://www.atootbandhann.com/2020/12/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be.html https://www.atootbandhann.com/2020/12/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be.html#respond Fri, 25 Dec 2020 05:29:44 +0000 https://www.atootbandhann.com/?p=6970 मान्यता है कि क्रिसमस पर सैंटा अपनी छोटी सी स्लेज में बैठ कर रात भर बच्चों को उनके मर्जी के उपहार बाँटते हैं | आज भी बच्चे रात भर जाग कर सैंटा का इंतजार करते हैं | ऐसी ही बचपन की किसी क्रिसमस में डूबता उतराता मन .. सैंटा तक ये  सन्देशा सैंटा तक ये  […]

The post सैंटा तक ये  सन्देशा appeared first on अटूट बंधन.

]]>
मान्यता है कि क्रिसमस पर सैंटा अपनी छोटी सी स्लेज में बैठ कर रात भर बच्चों को उनके मर्जी के उपहार बाँटते हैं | आज भी बच्चे रात भर जाग कर सैंटा का इंतजार करते हैं | ऐसी ही बचपन की किसी क्रिसमस में डूबता उतराता मन ..

सैंटा तक ये  सन्देशा

सैंटा तक ये  सन्देशा कोई जल्दी से पहुंचाना

घर-आँगन  फिर से  बचपन वाली  क्रिसमस लाना

तकिये  के नीचे रखें फिर से मन्नत भरी  जुराबें

खिड़की पर रात भर टकटकी बांधे रहे निगाहें

आएगा कोई सुध लेने, भरोसा  फिर से जगाना

सैंटा तक ये  सन्देशा.. 

बिस्किट ,चॉकोलेट टॉफी से कैसे खिल जाता है मन

हर अनजान अपरिचित से  कैसे हो जाता अपनापन

सर्द  हवा  भी  डिगा  ना पातीं, नन्ही आशा के तारे

सबकी अर्जी पूरी करने कोई फिरता द्वारे -द्वारे

बड़े  दिन की शुरुआत  बड़े दिल से होती समझाना

सैंटा तक ये  सन्देशा.. 

वंदना बाजपेयी

यह भी पढ़ें ….

क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार

सांता का गिफ्ट

सेंटा क्लॉज आएंगे

जीवन को दिशा देते बाइबल के 21 अनमोल विचार

आपको कविता सैंटा तक ये  सन्देशा.. कैसी लागि ?हमें अपनी राय से अवगत कराये |अगर आप को अटूट बंधन की रचनाएँ पसंद आती हैं तो हमारा फेसबूक पेज लाइक करे व साइट को सबस्क्राइब करें |

 

The post सैंटा तक ये  सन्देशा appeared first on अटूट बंधन.

]]>
https://www.atootbandhann.com/2020/12/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be.html/feed 0
सांता का गिफ्ट https://www.atootbandhann.com/2019/12/santa-gift-poem-in-hindi.html https://www.atootbandhann.com/2019/12/santa-gift-poem-in-hindi.html#respond Wed, 25 Dec 2019 04:50:00 +0000 https://www.atootbandhann.com/2019/12/25/santa-gift-poem-in-hindi/ क्रिसमस से संता का करिश्मा भी जुड़ा है | दुनिया भर के बच्चे क्रिसमस के दिन संता का इंतज़ार करते हैं | सफ़ेद दाढ़ी वाला ये दयालु आदमी स्लेज से आकर चुपके से लोगों के घरों में गिफ्ट छोड़ जाएगा | क्या क्रिसमस से एक रात पहले संता क्लाज गिफ्ट देते हैं और अगर देते […]

The post सांता का गिफ्ट appeared first on अटूट बंधन.

]]>
सांता का गिफ्ट
क्रिसमस से संता का करिश्मा भी जुड़ा है | दुनिया भर के बच्चे क्रिसमस के दिन संता का इंतज़ार करते हैं | सफ़ेद दाढ़ी वाला ये दयालु आदमी स्लेज से आकर चुपके से लोगों के घरों में गिफ्ट छोड़ जाएगा | क्या क्रिसमस से एक रात पहले संता क्लाज गिफ्ट देते हैं और अगर देते हैं तो वो क्या है ?

सांता का गिफ्ट 

सुबह -सुबह जब बच्चे

चमकती आँखों के साथ

गले लग कर कहते हैं
 ‘मेरी क्रिसमस “
तो मुझे याद आ जाती है
उनकी बचपन की वो क्रिसमस
जब दिसंबर की सर्द रातों में
वो बेसब्री से किया करते थे सांता का इंतज़ार
जो आधी रात को आएगा
अपनी स्लेज में बैठकर
और चुपके से
खिड़की से डाल देगा
उनकी पसंद का कोई उपहार
चॉकलेट, पेंसिल, केक या उनके पसंद की कोई किताब
कितनी सर्द रातों में
उनींदी पलकों के कोरों झप जाने से रोकने की
की थी असफल कोशिश
नींद के आगोश में जाने से पहले
नहीं बंद करने दी थी खिड़की
भले ही ठिठुरते रहे  सब
पर सांता को खिड़की नहीं मिलनी चाहिए बंद
सांता यानी चमत्कार
मनचाही मुराद पूरी होने का द्वार
उम्र के जाने किस पायदान पर
जब नहीं झपकने लगीं थी
उनकी पलकें
वो कर सकते थे इंतज़ार
१२, १, २ बजे तक भी
फिर भी खिड़की रहने लगी थी बंद
ऐसा नहीं कि अब उन्हें संता पर विश्वास नहीं रहा
या क्रिसमस  पर ख़ुशी का अहसास नहीं रहा
हर क्रिसमस पर
सुबह -सुबह उनकी चमकती आँखें
देती हैं गवाही
कि कल रात भी आया था सांता
लम्बी सफ़ेद दाढ़ी के साथ
अपनी स्लेज पर सवार हो कर
और फिर  से दे गया है वही उपहार
जो है चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों से भी कीमती
जिसको लेने के लिए
नहीं है जरूरत खिड़की खुली रखने की
जरूरत है बस समझने की
कि मनचाही मुराद पाने के लिए
जरूरी है नींदों की कुरबानी
कि जागती आँखों के कोरों को
मेहनत की दिशा में झोंक देने से ही
पूरा होता है मुरादों का सफ़र
मुरादों के पूरा होने का सफ़र
वंदना बाजपेयी
यह भी पढ़ें …
आपको  कविता  सांता का गिफ्ट     कैसी लगी   | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें | 
keywords; CHIRTMAS, CHRISTMAS TREE, SANTA CLAUS

The post सांता का गिफ्ट appeared first on अटूट बंधन.

]]>
https://www.atootbandhann.com/2019/12/santa-gift-poem-in-hindi.html/feed 0
क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार https://www.atootbandhann.com/2017/12/15-best-quotes-on-christmas.html https://www.atootbandhann.com/2017/12/15-best-quotes-on-christmas.html#respond Sat, 23 Dec 2017 15:22:00 +0000 https://www.atootbandhann.com/2017/12/23/15-best-quotes-on-christmas/ क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है यह 25 दिसम्बर को पड़ता है | यह प्रभु के प्रति आस्था विश्वास व् खुशियों का त्यौहार है | इस दिन पूरे विश्व में अवकाश रहता है | इसे बड़ा दिन भी कहते हैं | इसी ईसा मसीह के व्यक्तित्व व् उनके […]

The post क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार appeared first on अटूट बंधन.

]]>
क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार



क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है यह 25
दिसम्बर को पड़ता है | यह प्रभु के प्रति आस्था विश्वास व् खुशियों का त्यौहार है |
इस दिन पूरे विश्व में अवकाश रहता है | इसे बड़ा दिन भी कहते हैं | इसी ईसा मसीह के
व्यक्तित्व व् उनके जीवन को  
सम्मान देने
के लिए ऐसा कहा जाता है | खगोलीय दृष्टि से भी 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन होता है
| उसके बाद से दिन बड़े व् रातें छोटी होने लगती हैं | क्रिसमस  से आगे १२ दिन तक
चलने वाले उत्सव को क्रिस्टमोइड भी कहते हैं | क्रिसमस के समारोह 24 दिसंबर से
शुरू हो जाते हैं | क्रिसमस से जुडी एक पौराणिक कथा है | जिसके अनुसार सेंटा क्लॉज
नामक एक संत उस रात अपनी गाडी में बच्चों के लिए उपहार ले कर आता है | बच्चे इन
उपहारों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं | वैसे तो क्रिसमस मुख्यत : इसाई लोग मनाते
हैं पर अब इसे गैर ईसाई धर्म निरपेक्ष लोग भी मनाने लगे हैं |क्रिसमस के दौरान लोग
अपने घरों में स्टार्स व् क्रिसमस ट्री  सजाते हैं | एक दूसरे को उपहार देते हैं व्
चर्च में जा कर ईश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं | क्रिसमस के इस ख़ुशी के मौके
पर …


पढ़िए क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार 

 



एक अच्छी अंतरात्मा निरंतर क्रिसमस है | -बेंजामिन फ्रैंकलिन



मैं अपने दिल से क्रिसमस का सम्मान करता हूँ और इसे पूरे साल रखने की
कोशिश करूँगा | – चार्ल्स डिकेंस




जिस के दिल में क्रिसमस नहीं है उसे वो कभी भी क्रिसमस तरी के नीचे
नहीं मिल सकता |-रॉय एल स्मिथ




क्रिसमस हमें रुक कर अपने आस –पास की महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देने
का अवसर देता है – एक ऐसा समय जब हम उस साल को वापस देख सकते हैं जो बीत चुका है
और अगले साल की तैयारी कर सकते हैं |-
डेविड कैमेरून
क्रिसमस कोई मौसम नहीं है यह सिर्फ एक अहसास है |-एडना फेब्रेर

क्रिसमस एक ऐसी छुट्टी है जो अकेले अस्तव्यस्त और त्यागे हुए लोगों को सताती है |- जिमी कैनन 

मेरे बच्चे क्रिसमस व्यवहार में प्रेम है | हर बार जब हम प्यार करते
हैं | हर बार जब हम देते हैं ,वही क्रिसमस है |-डेविड अवेंस


क्रिसमस मुझे ख़ुशी देता है | इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो साल में
किस वक्त आता है | -ब्रायन वाइट




15 best quotes on Christmas

क्रिसमस न कोई समय है , न कोई मौसम बल्कि ये मन की एक स्थिति है |
शांति और सद्भाव की भावना को संजोना और करुना व् दया की भावना से परिपूर्ण होना ही
क्रिसमस की वास्तविक भावना है |-कैल्विन कोलिज़




एक अच्छा क्रिसमस गिफ्ट जो मुझे मेरे पति से मिला था …. एक ऐसा
हफ्ता जिसमें मैं जोचाहूँ वो कर सकूँ |-ओलिविया विलियम्स




क्रिसमस छुट्टिया देने का समय है | एक ऐसा समय जब लोग अधिक खुले दिल
वाले व् दयालु होते हैं |-गिसील बैंडचेन




मैं अपने ह्रदय के भीतर हमेशा क्रिसमस का सम्मान करूँगा और इसे पूरे साल बनाए रखने की कोशिश करूँगा |- चार्ल्स डिकेंस 

 

क्रिसमस साल का वो समय है जो बहुत रोमांटिक होता है |-कैथरीन मैकफी



जाहिर है क्रिसमस घर पर होने का वक्त है | दिल से भी और शरीर से भी |
– गैरी मूर




जब हम बच्चे थे तो क्रिसमस पर आभारी हुआ करते थे क्योंकि भगवान्
हामारे पैरों के लिए मोज़े देते थे |पर अब हम इस बात पर आभारी क्यों न हों कि
उन्होंने मोजों के लिए पैर दिए हैं |-गिल्बर्ट .के .चेस्तार्टन





हमारे नक्सलवादी , सेक्सिस्ट समाज में क्रिसमस वो आठ घंटे हैं | जब हम एक दूसरे को मारना रोक देते हैं और हमें और खाने के लिए प्रित्साहित किया जाता है ताकि भूख से मर रहे व्यक्ति थोडा और मर सकें | – लोयड कोफ्मैन 
टीम  ABCसभी पाठकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं 

यह भी पढ़ें ….

आपको आपको  लेख क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार   कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    

KEYWORDS:Christmas, best quotes, quotes on christmas, christmas tree, merry christmas

The post क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार appeared first on अटूट बंधन.

]]>
https://www.atootbandhann.com/2017/12/15-best-quotes-on-christmas.html/feed 0