डॉ.ए पी जे अब्दुल कलाम के 31 अनमोल विचार

0






कौन होगा जो भारत रत्न डॉ. ए .पी जे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व से
प्रभावित न हो | एक तरफ उन्होंने भारत को मिसाइल टेक्नोलोजी से समृद्ध किया वहीं
दूसरी तरफ राष्ट्रपति के रूप में भारतीयों के अन्दर सपने देखने व् पूरे करने का
साहस जगाया | उनका पूरा जीवन अपने आप में प्रेरणा का अक्षय श्रोत है |हम उनके जन्म
दिन (15 अक्टूबर )पर उनके व्यक्तित्व व् कृतित्व  
को नमन करते हुए उनके 31 अनमोल विचारों को आपके
साथ साझा कर रहे हैं |



डॉ . अब्दुल कलाम के 31 बेस्ट अनमोल विचार
1)महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं |

2 )आइये हम सब आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का भविष्य बेहतर
हो |

३)जरा आकाश की तरफ देखिये हम अकेले नहीं हैं | सारा ब्रह्मांड हमारे
अनुकूल है | जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं यह उनको सर्वश्रेष्ठ देने की
साजिश करता है |

4)जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है जब कोई सफलता कठनाई से प्राप्त
की जाती है |

5)अगर हमें सफलता के रास्ते पर निराशा हाँथ लगती है तो इसका मतलब यह
नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें | क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता
छुपी होती है |



6) चेहरे से खूबसूरत होना कोई बड़ी बात नहीं है | दिल से खूबसूरत होना
बड़ी बात है क्योंकि मदद के लिए आगे हाथ पहले दिल से खूबसूरत लोग ही करते हैं |



7)आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत  असफलता नामक बिमारी को मारने की सबसे
अच्छी दवा है |

8)देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लास रूम्की आखिरी बेंच पर भी मिल सकता है
|

9)इन चार सिद्धन्तों  का पालन करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है |
महान लक्ष्य बनाना ,ज्ञान अर्जित करना ,कड़ी मेहनत करना ,द्रण रहना

10 ) अगर आप सूर्य की तरह महान बनना चाहते हैं तो पहले सूर्य की तरह
जलना सीखो |



11 )हम सब के पास सामान प्रतिभा नहीं होती लेकिन हम सब के पास अपनी
प्रतिभा को विकसित करने के सामान अवसर होते हैं |


12)शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए चाहे वो माउंट अवेरेस्ट का शिखर
हो या कोई लक्ष्य |

13)बारिश के दौरान सारे पक्षी सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं जबकि
बाज़ बादलों से ऊपर उड़ कर  बारिश को ही
नज़रंदाज़ कर देते हैं | समस्याएं कॉमन हैं परन्तु उन्हें देखने का नजरिया सफलता में
अंतर उत्पन्न करता है |

14 )किसी भी धर्म में उस धर्म को बनाये रखने के लिए या बढाने के लिए
दूसरों को मारना नहीं सिखाया गया है |

15 )विद्यार्थियों का सबसे अच्छा गुण होता है सवाल पूँछना |


16 )यदि हम अपने विचारों से स्वतंत्र नहीं हैं तो हमारा कोई भी सम्मान
नहीं करेगा |



17 )उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है | कोई दुर्घटना नहीं |


18)जो अपने दिल से काम नहीं करते वो बस अधूरी सफलता हासिल करते हैं | अधूरे
मन से मिली सफलता बस अपने आस – पास कडवाहट पैदा करती है |

19 )महान शिक्षक ज्ञान , जूनून और करुना से उत्पन्न होते हैं |

20)युवाओं को नौकरी खोजने वाले के स्थान पर नौकरी देने वाला बनना
चाहिए |


21)वास्तव में शिक्षा सत्य की खोज है यह ज्ञान , अंतर्ज्ञान से होकर
गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है |



22)छोटा लक्ष्य अपराध है |

23 )कविता आपार ख़ुशी या गहरे गम से निकलती है |

24 )जीवन एक कठिन खेल है | आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध
अधिकार को बनाए रखकर इसे खेल सकते हैं |

25 )जब बच्चे १५ , १६ , १७ साल के होते हैं तब वह तय करते हैं की
उन्हें डॉक्टर , इंजीनियर , राजनीतिज्ञ बनना है या मगल गृह  या चंद्रमा पर जाना है यह वो समय है जब आप उन
पर काम कर सकते हैं | आप उनके सपनों को आकार देने में मदद कर सकते हैं |



26)शिक्षण एक बहुत महान पेशा है | जो किसी व्यक्ति के ज्ञान चरित्र ,
क्षमता और भविष्य को आकार देता है | अगर लोग मुझे अच्छे शिक्षक के रूप में याद
रखते हैं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान होगा |

27)हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए | हमें समस्याओं को कभी खुद को हारने
नहीं देना चाहिए |

28 )अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञानं का मूल काम
अंग्रेजी में है | मुझे विश्वास है की अगले दो दशक में विज्ञानं के मूल काम हमारी
भाषाओ में आने शुरू हो जायेंगे | तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे |


29)आत्म ज्ञान आत्म निर्भरता के साथ आता है |



30 )असली शिक्षा इंसान की गरिमा को बढ़ाती है व् उसके आत्मविश्वास में
वृद्धि करती है |

31)भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना होगा | नैतिक मूल्यों के साथ
एक समृद्ध व् स्वस्थ देश |


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here