शिक्षक दिवसपर विशेष : गुरू चरण सीखें

बैठ कर हम  गुरू चरण सीखे सभी
मान दे कर गुरू को सदा पूजे सभी
ज्ञान की नई विधा  सीख लें रोज हम
आज शिक्षक दिवस हम मनाये सभी

हम रहेंगे गुरू के हमेशा ऋणी
हो बड़े आज हम ऋण चुकाये सभी
आपका नाम रौशन करे शिष्य ही
शीश हम गुरू को फिर नवाये सभी
प्रण करूँ काम ऐसा न कोई करूँ
आज हम फिर गुरू को  हसाये सभी
डॉ मधु त्रिवेदी 
Share on Social Media
error: