वैलेंटाइन डे स्पेशल – आई लव यू “यानी जादू की झप्पी

2
वैलेंटाइन डे स्पेशल – आई लव यू “यानी जादू की झप्पी

अरे भाई ! वेलेंटाइन डे आ गया | प्यार भरे दिलों की धड़कने तेज़ हो गयीं | आई लव यू “ थोडा सा सकुचाई सी शरमाई सी मन ही मन मुस्कुराते हुए सोचने लगी , “ लो वो दिन भी आ गया जब सब अपने अपने वैलेंटाइन से मनुहार करते हुए मेरा इस्तेमाल करेंगे | मैं इस मुँह से उस मुँह तक सैर करती नज़र आऊँगी | “

बात भी सही है जादू की झप्पी का बुखार एक न उतरने वाला बुखार है | आई लव यू डेंगू की तरह फैलता जा रहा है | यह वाक्य अपने आप में बड़ा मीठा और वजनी है |


“ तीन शब्दों से बना ये वाक्य है कमाल का
जिसे भी कह दो वो हो जाए आपका “



सही में इस वाक्य का चमत्कार देखिये | दूर बैठे लोग भी आप के हो जायेंगे | पर इस चमत्कारी वाक्य को ले कर लोगों में अलग –अलग धारणाएं और भ्रांतियाँ हैं | कुछ लोग आई लव यू का केवल एक ही मतलब निकालते हैं | वो है पति –पत्नी या प्रेमी प्रेमिका के बीच बोला जाने वाला | अरे भाई ये वो मिठाई है जो हम अपने माता –पिता , भाई बंधू सभी को खिला सकते हैं |

आपका वैलेंटाइन कोई भी हो सकता है जिसे आप दिल से चाहते हैं | चाहे वो छोटा हो या बड़ा , रिश्तेदार हो या मित्र | माँ थोड़ी सी रूठ गयी है तो उन्हें जादू की झप्पी डे कर कान में धीरे से कह दो ,” आई लव यू मम्मा “ | माँ प्यार से एक मीठी चपत लगाते हुए कहेगी ,” हट पगले मैं तो यूं ही कह रही थी | नाराज़ थोड़े ही थी | “ पापा के लाल –पीले गुस्से से बचना है झट से कह दो ,” पापा नाराज़ क्यों होते हैं , आई रियली लव यू “|


जरा आजमाकर तो देखिये ये वो हथियार है जिसे जहाँ चाहे निकालकर चला दो | इससे लोग मरेंगे नहीं अपितु आप पर जी जान से मरने लगेंगे | आपको इतना चाहने लगेंगे की पूंछो मत |किसी को वशीकरण करना हो तो ये रामबाण वाक्य गुनगुना दो | ये ऐसा जादुई तीर है जो सीधा दिल को भेद दे | कुछ दिन पहले की बात है | कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे | अचानक उनकी बल घर के शीशे में आकर लगी और शीशा टूट गया | मैं लाल –पीली हो कर दनदनाती हुई नीचे पहुंची और बच्चों को डांटते हुए बोली की वे सामने पार्क में जा कर खेलें | तभी एक बच्चा जो गाडी के पीछे छिपा बैठा था आकर बड़े भोलेपन से बोला ,” नाराज़ क्यों होती हो आंटी जी “| परेशां तो मैं थी ही | उसकी यह बात सुन कर मुझे और गुस्सा आ गया | मैं चिल्लाई ,” बड़ों से ऐसे बात करते हैं ? वह मुस्कुरा कर फ्लाइंग किस देते हुए बोला ,” आंटी आई लव यू “| उसकी इस बात पर मुझे हंसी आ गयी और गुस्सा कपूर की तरह उड़ गया | और मैं ‘ठीक है ,ठीक है कहती हुई ऊपर आ गयी |

यह जुमला किसी का मोहताज़ नहीं है | इसे छ : साल के बच्चे से लेकर ७६ साल के बुजुर्ग तक इस्तेमाल करते हैं | मीरा मॉर्निंग वाक पर निकली तो पार्क में बेंच पर बैठे एक दादू जी (बुजुर्ग ) जिनकी उम्र कोई ७० -७५ साल होगी , अपनी धर्मपत्नी से बार –बार आई लव यू कह रहे थे | ऐसा लग रहा था की उनकी श्रीमती जी उनसे अच्छी खासी नाराज़ थी| 


श्रीमान जी की मनुहार देख –देख कर मीरा को हंसी आ गयी वो मंद –मंद मुस्कुराते हुए उन लोंगों के पास पहुंची | उसने कहा ,” अब तो मान जाइए आंटी जी , देखिये अंकल कब से मन रहे हैं “| आंटी जी ने जोर का ठहाका लगाया और बोली ,” अरे बेटी मैं तो कबसे माने बैठी हूँ | आज वैलेंटाइन डे है | जरा इन्हें परेशां तो कर लूं |फिर इनको “ दिल धडकने दो” मूवी देखने ले जाउंगी | फिर उन्होंने झट से अपने पति ( दद्दू ) को आई लव यू कहते हुए झप्पी दे दी | मीरा को बड़ा मजा आया और वो मन ही मन यह सोंचती हुई घर चल दी की वाह ! अँगरेज़ भी खूब थे जो इस प्यार भरे जुमले को छोड़ गए | जो आज सभी मौके बेमौके इस्तेमाल कर रहे हैं | आज की युवा पीढ़ी तो इसका ज्वलंत उदाहरण है | इस जुमले का प्रयोग यदि गलत समय गलत जगह या गलत व्यक्ति के साथ किया जाए तो इसका उल्टा असर भी पद सकता है | पर ऐसा कोई बेवकूफ ही कर सकता है | अपनी दिमागी हालत को ठीक –ठाक रखते हुए जिंदगी गुलज़ार करें | जिसे भी आप आई लव यू बोले दिल की गहराई से बोलें और हर दिन को वैलेंटाइन डे बना डाले न की विलेन टाई डे बनाएं | सभी से प्रेम करें |
प्रेम न जाने कोई रात –दिन
प्रेम न जाने सुबह –शाम
‘आई लव यू” की पींग बढाओ
पूरे होने चारों धाम



लेखिका – श्रीमती सरबानी सेनगुप्ता





                                             नगर ढिढोरा पीटती कि प्रीत न करियो कोय

                                                        आई लव यू -यानी जादू की झप्पी

आपको  लेख   वैलेंटाइन डे स्पेशल – आई लव यू “यानी जादू की झप्पी ” कैसा लगा    | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको अटूट बंधन  की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम अटूट बंधनकी लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें 

2 COMMENTS

  1. प्रेम का सुंदर और प्रेरणादायक प्रस्तुतिकरण हुआ

    वास्तव में प्रेम, एक दूसरे से स्वच्छ,कोमल और सहृदय से मिलना होता है और ऐसा करते हुए एक समुदाय बनाये और एक दूसरे का हित और ख़ुशी का ध्यान रखे. इससे बढ़ कर मंगलकारी शब्द और कार्य क्या हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here