रक्षा बंधन का पावन दिन जिस दिन भाई -बहनों के पुनीत प्रेम की धारा में पूरा भारत बह रहा होता है तो कवि मन क्यों न बहे | प्रेम और स्नेह की इस सरिता में कुछ वर्ण पिरामिडों के पुष्प हम भी अर्पित कर रहे हैं ….
रक्षाबंधन पर 5 वर्ण पिरामिड
ये
पर्व
बहन
भाई प्रेम
रक्षाबंधन
आता सावन में
रहता हृदय में।
~~~~~~~~~~~
••
है
बैठी
प्रसन्न
राखी थाल
सजाये बहन
आये कब भाई
बाँधू राखी जो लाई।
~~~~~~~~~~~~~~~
••
ये
धागा
नहीं है
स्नेह सूत्र
विभोर मन
जुड़ाव मन का
संबंध जीवन का।
~~~~~~~~~~~~~
••
मैं
रहूँ
कहीं भी
योजक ये
रेशम सूत्र
बनेगा बहना
कलाई का गहना।
~~~~~~~~~~~~
••
तू
रहे
स्वस्थ
सदा मस्त
धन समृद्ध
हर्ष का चंदन
मने रक्षाबंधन।
~~~~~~~~~~~~
डा० भारती वर्मा बौड़ाई
रक्षाबंधन की अशेष हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह भी पढ़ें …
यह भी पढ़ें …
आपको “ रक्षाबंधन पर 5 वर्ण पिरामिड ” कैसा लगा | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |
keywords: raksha bandhan, rakhi, bhai -bahan

Comments are closed.