विघ्न विनाशक

डॉ मधु त्रिवेदी
हर विघ्न के विनाशक सारे जहाँ में जो
देवता गणेश जी की इनायत हमें भी है
कारज सफल करे अब कोई न चूक हो
किरपा बनी रहे ये इजाजत हमें भी है

हर वक्त हम संभल कर आगे बढ़े सदा
हो जब विषम परिस्थिति राहत हमें भी है
वरदान ईश्वर का हमेशा हमें मिला
सारी हकीकते ये खिलाफत हमें भी है
कोई दुखी न हो न परेशान दीन हो
दे दे खुशी सभी को नसीहत हमें भी है
झगड़े कभी न हो हर मजहब का मान हो
झण्डा ऊँचा रहेगा हिफाजत हमें भी है
चाहे पूजे रहीम या पूजे वो राम को
मकसद सभी का एक अदालत हमें भी है
Share on Social Media

Comments are closed.

error: