महान वैज्ञानिक स्टीफन विलियम हाकिंग का जन्म ८ जनवरी १९४२ को ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लैंड में हुआ था | आज वो हमारे बीच नहीं है | लेकिन उनके विचार हमारे साथ है , जो दुनिया भर के लोगों में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा जगाते हैं |
महान वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंग के 21 अनमोल विचार / Stephen hawking quotes in Hindi
!)मैंने देखा है , वो लोग भी जो यह कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है और उसे बदलने के लिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं , वो लोग भी सड़क पार करने से पहले देखते हैं |
2)बुद्धिमता बदलाव को अपनाने की काबिलियत है |
3)अन्य विकलांग लोगों के लिए मेरी सलाह होगी कि उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हें अच्छी तरह से करने में आप की विकलांगता नहीं रोकती है , और उन चीजों के लिए अफ़सोस नहीं करें जिन्हें करने में ये बाधा डालती है | आत्मा और शरीर दोनों से विकलांग मत बनें |
4)चाहें जिंदगी कितनी भी कठिन लगे आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं |
5)कभी -कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मैं अपनी विकलांगता के लिए उतना ही प्रसिद्द हूँ जितना अपनी खोजों के लिए |
हम अपनी मुर्खता और लालच से खुद का ही विनाश करने में लगे हुए हैं |
6) जो लोग अपने आई .क्यू केबारे में डींगे हांकते हैं वो लूजर हैं |
7) ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों की तरफ नहीं , जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश करो और आश्चर्य करो की वो क्या है जिसकी वजह से ब्रह्माण्ड अपना अस्तित्व बनाये हुए है | उत्सुक रहो |
स्टीफन हाकिंग-हिम्मतवाले कभी हारते नहीं
8) विज्ञानं केवल तर्क का अनुयायी नहीं है बल्कि रोमांस और जूनून का भी |
9)अगर आप हमेशा गुस्सा और शिकायत करते हैं तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं रहेगा |
10)हम एक औसत तारे के एक ग्रह पर बंदरों की उन्नत नस्ल ही हैं , फिर भी हम ब्रह्माण्ड को समझ सकते हैं ये हमें कुछ खास बनाता हैं |
जीवन दुखद होगा , अगर ये अजीब न हो |
11)जब किसी की उम्मीद खत्म हो जाती है तो वो सचमुच हर उस चीज की महत्ता समझ सकता है जो उसके पास है |
12)मैं बस एक बच्चा हूँ जो कभी बड़ा नहीं हुआ | मैं अभी भी क्यों और कैसे वाले सवाल पूंछता हूँ और कभी -कभार मुझे जवाब मिल जाते हैं |
13)मैं मौत से नहीं डरता , लेकिन मुझे मरने की कोई जल्दी नहीं है , इससे पहले मेरे पास करने को इतना कुछ है |
14)मैं मानता हूँ कि ब्रह्माण्ड विज्ञानं द्वारा बनाये नियमों से संचालित होता है | हो सकता है ये नियम भगवान् ने बनाये हों पर भगवान् उन्हें तोड़ने में हस्तक्षेप नहीं करेगा |
15)एक समय , समय -यात्रा को वैज्ञानिक विधर्म माना जाता था , और मैं इस बारे में बात करने से बचता था कि कहीं मुझ पर संकी का लेवल न लगा दिया जाए |
हमें सबसे अधिक महत्व का काम करने का प्रयास करना चाहिए |
16)मैं अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहता , क्योंकि तब मैं सार्वजानिक सम्पत्ति बन जाऊंगा और मेरी कोई निजता नहीं रहेगी |
17)वास्तविकता की कोई अनूठी तस्वीर नहीं होती |
18)यदि आप यूनिवर्स को समझते हैं तो एक तरह से आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं |
19)मुझे नहीं लगता कि मानव जाती १००० साल तक बाख पाएगी जब तक हम अन्तरिक्ष में विस्तार नहीं करते |
20)विज्ञानं लोगों को गरीबी और बीमारी से निकाल सकता है , इसके बदले में वो सामाजिक अशांति कम कर सकते हैं |
21)मेरा लक्ष्य स्पष्ट है , ब्रह्माण्ड को पूरी तरह से समझना है , वो जैसा है वैसा क्यूँ है , आखीर इसके अस्तित्व का क्या कारण है |
कुछ भी नहीं है जो हमेशा नहीं रह सकता |
अटूट बंधन परिवार
फोटो क्रेडिट –फ्लिकर .कॉम
यह भी पढ़ें …
सूफी संत और कवि रूमी के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार
Comments are closed.